आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 11 को आएंगे पाकुड़

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 7:12 PM

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो अलग झारखंड राज्य के लिए अपना बलिदान देने वाले महान प्रेरणादायक और वीर सपूत थे.

विज्ञापन

पाकुड़. आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने आवासीय कार्यालय में अलग झारखंड राज्य बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाया. निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहीद निर्मल महतो अलग झारखंड राज्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और अपने बहुमूल्य जीवन का बलिदान देने वाले महान प्रेरणादायक, झारखंड के सच्चे और वीर सपूत थे. झारखंडियों के आत्मसम्मान के लिए आखिरी दम तक लड़े. वे शहीद हुए, मगर अपने जीवन में ना कभी प्रलोभित हुए और ना ही किसी तरह का कोई समझौता किया. शोषितों, पीड़ितों एवं ग़रीबों के साथी निर्मल महतो का एक ही सपना था कि अपना अलग झारखण्ड प्रांत हो, ताकि झारखण्ड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायी जा सके. उन्होंने 11 अगस्त को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के पाकुड़ आगमन को लेकर भी जानकारी दी और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए. उन्होंने ये भी कहा कि पाकुड़ के हरिणडांगा मैदान में आजसू जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सुदेश महतो पधारेंगे. इस दौरान शेकसादी रहमातुल्ला, सोफीकुल शेख, अजहरुल शेख, एजाज अहमद, सोरीफुल, हेमाउल, इमाजुद्दीन, बोगदार हुसैन, मुनिरुल इस्लाम, अब्दुल्ला, मैमूर, इब्राहिम, कलीमुद्दीन, अब्दुल्ला शेख, कादिर, आफताफ, नूर इस्लाम, जमीरुल, अब्दुल वहाब, बोसिर शेख, रिजाउल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola