वित्तीय कार्यों में अनियमितता पर होगी कार्रवाई : डीसी

Updated:
विज्ञापन
वित्तीय कार्यों में अनियमितता पर होगी कार्रवाई : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में वित्तीय प्रबंधन, भुगतान प्रक्रिया, पेंशन एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वेतन भुगतान से पूर्व कर्मियों के सभी विवरणों का सर्विस बुक से मिलान कर सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए. बिना प्रमाण-पत्र के कोषागार से किसी भी प्रकार की राशि की निकासी नहीं होगी. उपायुक्त ने चेतावनी दी कि वित्तीय कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही बैंक खाता संख्या का सत्यापन भी अनिवार्य किया गया. डिजिटल सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने किसी भी स्थिति में ओटीपी साझा नहीं करने और वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने को कहा. तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पद पर कार्यरत विपत्र लिपिकों के कार्य में रोटेशन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में कैशबुक के नियमित संधारण तथा भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के अनुरूप करने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी राशि का भुगतान किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत खातों में नहीं किया जाएगा. पेंशन मामलों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola