फरक्का में एसआइआर को लेकर लगी लोगों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
फरक्का में एसआइआर को लेकर लगी लोगों की भीड़

फरक्का. पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की आम सुनवाई कड़ी सुरक्षा में हो रही है.

विज्ञापन

फरक्का. पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की आम सुनवाई कड़ी सुरक्षा में हो रही है, जहां आम लोगों की भीड़ देखी जा रही है. यहां आने वाले वयोवृद्ध लोगों का बुरा हाल है. वह अपना दु:खड़ा कहां सुनाएं, उन्हें समझ नहीं आ रहा. इन वयोवृद्ध लोगों में फरक्का प्रखंड के दयानंद दास, फैजल अहद, सफिया बेवा, कलीमुद्दीन शेख आदि हैं, बताया कि हम सभी प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं. हमारे पास सारे कागजात हैं, लेकिन इस एसआइआर ने हमें हमारे ही देश में प्रवासी बना दिया. कई लोग अपने नाम की स्पेलिंग में गलती के कारण भी आम सुनवाई में भाग ले रहे हैं. अधिकारियों के सवाल-जवाब का सामना कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola