विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Updated at : 27 May 2017 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

फरक्का : खड़ग्राम थाना क्षेत्र के उबलाई गांव में बीती रात को पारिवारिक कलह में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव के प्रसेनजीत मंडल के साथ दो वर्ष पूर्व पार्वती मंडल की शादी हुई थी. दोनों के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर अक्सर झगड़ा होते […]
विज्ञापन
फरक्का : खड़ग्राम थाना क्षेत्र के उबलाई गांव में बीती रात को पारिवारिक कलह में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव के प्रसेनजीत मंडल के साथ दो वर्ष पूर्व पार्वती मंडल की शादी हुई थी. दोनों के बीच पारिवारिक कारणों को लेकर अक्सर झगड़ा होते रहता था. संभवत: इसी झगड़े से तंग आकर उसकी पत्नी पार्वती ने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




