लंबित योजनाएं पूरा कर एमआइएस इंट्री करायें

Updated at : 08 Apr 2017 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित योजनाएं पूरा कर एमआइएस इंट्री करायें

महेशपुर: प्रखंड सह अंचल सभागार में बीपीओ मानिक दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें पूर्व से लंबित डोभा एवं अन्य कार्यरत योजनाओं को अविलंब पूरा करते एमआइएस में बंद करने का निर्देश दिया है. वित्तीय वर्ष 2017- 18 शुरू हो चुका है. इसलिए वित्तीय वर्ष 2016 – 17 में मनरेगा […]

विज्ञापन
महेशपुर: प्रखंड सह अंचल सभागार में बीपीओ मानिक दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई. इसमें पूर्व से लंबित डोभा एवं अन्य कार्यरत योजनाओं को अविलंब पूरा करते एमआइएस में बंद करने का निर्देश दिया है. वित्तीय वर्ष 2017- 18 शुरू हो चुका है.

इसलिए वित्तीय वर्ष 2016 – 17 में मनरेगा अंतर्गत सभी पूर्ण योजनाओं की जियो टैगिंग करा कर एक सप्ताह के अंदर एमआइएस इंट्री पूरा करने का निर्देश दिया.

डीबीटी सूची को सुधार कर आधार एवं खाता संख्या के फोटो कॉपी के साथ दो दिनों के अंदर जमा करने, साथ ही साथ डीबीटी का कार्य शत प्रतिशत करने, सभी ज्वायंट अकाउंट को एकल अकाउंट में परिवर्तित करने, सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों का सत्यापन एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप से कराने, किसी भी परिस्थिति में जॉब कार्ड डिलिट नहीं करने, 18 वर्ष से ऊपर के बालिग इच्छुक मजदूरों का जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया. बैठक में बीपीओ मानिक दास, महेंद्र सिंह, नीरज कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola