गलती छिपा रहे झामुमो और भाजपा : बाबूलाल

Updated at : 03 Apr 2017 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
गलती छिपा रहे झामुमो और भाजपा : बाबूलाल

अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा हटिया के समीप की चुनावी सभा विस्थापितों के बीच जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे झामुमो व भाजपा पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और झामुमो सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है. कभी साथ-साथ रह कर चलनेवाली दोनों पार्टियां अपनी गलतियों […]

विज्ञापन
अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा हटिया के समीप की चुनावी सभा
विस्थापितों के बीच जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे झामुमो व भाजपा
पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा उप चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा और झामुमो सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है. कभी साथ-साथ रह कर चलनेवाली दोनों पार्टियां अपनी गलतियों को छिपाने के लिए आज अलग-अलग राग अलाप रही है. यह बातें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने रविवार को अमड़ापाड़ा के आलूबेड़ा हटिया के समीप चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हेमलाल को और झामुमो ने साइमन मरांडी को लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है. याद करें पिछले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में दोनों ने भाजपा से ही चुनाव लड़ने का काम किया था. आज दोनों पार्टियों ने इसे ही प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारा है.
उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हेमंत सोरन खुद उपमुख्यमंत्री थे और उस समय लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अमड़ापाड़ा पचुवाड़ा में पैनम कोल माइंस खोला गया था, जिसमें यहां के रैयतों की जमीनें गयी, पर नौकरी पश्चिम बंगाल के लोगों को मिली. वर्ष 2012 में विस्थापितों की दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने न्याय दिलाने के लिए 22 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया और खदान को बंद कराने का काम किया. आज क्षेत्र में मुख्यमंत्री व उनके मंत्री घूम रहे हैं. पर एक बार भी अमड़ापाड़ा के विस्थापितों के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि मौका है भाजपा व झामुमो दोनों को उखाड़ फेंकने का. जब तक इसे सत्ता से दूर नहीं करेंगे, क्षेत्र व आम लोगों का विकास संभव नहीं है. श्री मरांडी ने इसके अलावा लिट्टीपाड़ा के डुमरचीर फुटबॉल मैदान, सूरजबेड़ा के समीप भी चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जनता से लिट्टीपाड़ा उप चुनाव में झाविमो को वोट देने की अपील की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola