भाजपा सरकार ने दो वर्षों में राज्य को दी नयी दिशा

Updated at : 01 Apr 2017 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने दो वर्षों में राज्य को दी नयी दिशा

प्रेस वार्ता कर प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा लिट्टीपाड़ा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने लिट्टीपाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाप-बेटे ने मिल कर लिट्टीपाड़ा की जनता को 40 वर्षों तक गुमराह किया है. एक ही पार्टी पर जनता ने इतने लंबे समय तक भरोसा […]

विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा

लिट्टीपाड़ा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने लिट्टीपाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बाप-बेटे ने मिल कर लिट्टीपाड़ा की जनता को 40 वर्षों तक गुमराह किया है. एक ही पार्टी पर जनता ने इतने लंबे समय तक भरोसा जताया है. बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं होना जनता के साथ बेमानी है. कहा कि सरकार ने केवल दो वर्षों में राज्य को नई दिशा दी है.
गरीब पहाड़िया परिवारों को अनाज, विधवा महिलाओं को पेंशन, पहाड़िया बटालियन की नियुक्ति, साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा. मौके पर भाजपा के राम मंडल, नरेंद्र साह, गणेश मंडल, नारायण मालतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola