मोबाइल दुकान से चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान
Updated at : 01 Apr 2017 11:45 PM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा चौक में शुक्रवार रात मिठुन उर्फ नूर हसन के मोबाइल दुकान में चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार काट कर हजारों रुपये की चोरी कर ली. दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने दुकान में रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद, 35 पीस मोबाइल, मोबाइल की 15 पीस बैटरी, […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा चौक में शुक्रवार रात मिठुन उर्फ नूर हसन के मोबाइल दुकान में चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार काट कर हजारों रुपये की चोरी कर ली. दुकान मालिक के अनुसार चोरों ने दुकान में रखे लगभग पांच हजार रुपये नकद, 35 पीस मोबाइल, मोबाइल की 15 पीस बैटरी, 15 पीस हेडफोन की चोरी की है. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश प्रसाद मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही चोर को गिरफ्तार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




