लिट्टीपाड़ा : दिवंगत अनिल मुर्मू की पत्नी युनिकी युडोरा हांसदा भाजपा में हो सकती हैं शामिल

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हर हाल में जीत दर्ज कराना चाहती है. इसके लिए वह हर तरह की रणनीति पर काम कर रही है. इसी क्रम में यहां के दिवंगत झामुमो विधायक अनिल मुर्मू की पत्नी युनिकी युडोरा हांसदा भाजपा में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, वे […]
पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी हर हाल में जीत दर्ज कराना चाहती है. इसके लिए वह हर तरह की रणनीति पर काम कर रही है. इसी क्रम में यहां के दिवंगत झामुमो विधायक अनिल मुर्मू की पत्नी युनिकी युडोरा हांसदा भाजपा में शामिल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, वे भाजपा के कुछ नेताओं के संपर्क में भी हैं और उनके भाजपा में शामिल होने की आज घोषणा हो सकती है.
हालांकि यह भी संभावना है कि अनिल मुर्मू की छोटी पत्नी निशा शबनम हांसदा भी भाजपा में शामिल हो जायें. मालूम हो कि इन दोनों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर अपनी दावेदारी जतायी थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था. हालांकिनामांकनपत्र की जांच केबादअनिल मुर्मू की दोनों पत्नी का नामांकन रद्द कर दिया गया था. झामुमो ने यहां से साइमन मरांडी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा से हेमलाल मुर्मू मैदान में हैं.
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में नौ अप्रैल को मतदान है और वोटों की गिनती 13 अप्रैल को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




