भाजपा नगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated at : 11 Mar 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पाकुड़ : रेलवे मैदान परिसर में पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् सामूहिक गायन के साथ की गयी. सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला नगर अध्यक्ष संपा साहा का अभिनंदन किया. निवर्तमान अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी ने कार्य भार सौंपा एवं […]

विज्ञापन

पाकुड़ : रेलवे मैदान परिसर में पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् सामूहिक गायन के साथ की गयी. सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला नगर अध्यक्ष संपा साहा का अभिनंदन किया. निवर्तमान अध्यक्ष श्यामल गोस्वामी ने कार्य भार सौंपा एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संपा साहा काे 51 किलोग्राम के पुष्पहार से स्वागत किया.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महिला कार्यकर्ता को नगर अध्यक्ष बना कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है. संपा साहा के नगर अध्यक्ष बनने से संगठन में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी और नगर भाजपा का संगठन सुदृढ़ होगा. इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, बीस सूत्री सदस्य हिसाबी राय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर उपाध्यक्ष पवन भगत, धर्मेंद्र साहा, भास्कर पांडे, संजीव कुमार साहा, अशोक प्रसाद, सुशील कुमार साहा, पवन कुमार भगत, रीता देवी, महताब हुसैन, सबरी पाल, मनोरमा देवी, सादेकुल आलम, अचिन मुखर्जी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola