शांति व आपसी भाईचारे से होली मनाने की अपील

Updated at : 07 Mar 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
शांति व आपसी भाईचारे से होली मनाने की अपील

मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक पाकुड़ : होली शांतिपूर्वक व आपसी भाईचारे से मनाने को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार देर शाम को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी लव कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन […]

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पाकुड़ : होली शांतिपूर्वक व आपसी भाईचारे से मनाने को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार देर शाम को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी लव कुमार ने की. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार साह उपस्थित थे. एसडीपीओ संतोष कुमार ने उपस्थित बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते कहा कि होली आसपी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है. इसे
सभी समुदाय के साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए. उन्होंने होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति बनाने रखने के लिए स्थानीय लोग से पुलिस प्रशासन को मदद करने की अपील की. कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना एवं दुघर्टना की सूचना मिलते ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दें. साथ ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान दें. मौके पर पुलिस निरीक्षक अजीत कुजूर, एएसआइ अवधेश कुमार, सुनील कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हजिकुल आलम, अफजल हुसैन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola