पाकुड़िया में अवैध रूप से संचालित 20 क्रशर सील

Updated at : 05 Mar 2017 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़िया में अवैध रूप से संचालित 20 क्रशर सील

पाकुड़िया : जिला टास्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राधानगर धुलाडांगा मौजा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कुल 20 क्रशर को सील कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, जिला टास्क फोर्स की टीम में शामिल सहायक जिला खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम, खान निरीक्षक […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : जिला टास्क फोर्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राधानगर धुलाडांगा मौजा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कुल 20 क्रशर को सील कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, जिला टास्क फोर्स की टीम में शामिल सहायक जिला खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेंब्रम, खान निरीक्षक प्रकाश मिंज

सहित स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी की. इस क्रम में राधानगर धुलाडांगा मौजा में अवैध रूप से संचालित हो रहे कार्तिक कुमार, नसीर शेख, राणा प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, मंगा बाबू, फासु शेख, विनय कुमार साहु आदि के कुल 20 क्रशर को सील कर दिया है. वहीं छापेमारी के क्रम में पाकुड़िया से पश्चिम बंगाल की ओर ले जा रहे बिना माइनिंग चालान के आठ गिट्टी लदे ट्रक को भी जब्त किया है. समाचार लिखे जाने तक जिला टास्क फोर्स की टीम की कार्रवाई जारी थी.

जिला टास्क फोर्स की टीम ने की कार्रवाई
गिट्टी लदे आठ ट्रक भी जब्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola