ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने की अपील
Updated at : 05 Mar 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

धनुषपूजा विद्यालय में सामुदायिक जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर बैठक का आयोजन पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से धनुषपूजा विद्यालय में सामुदायिक जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम ने की. बीइइओ श्री राम ने विद्यालय की सामाजिक कार्यान्वयन की […]
विज्ञापन
धनुषपूजा विद्यालय में सामुदायिक जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर बैठक का आयोजन
पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से धनुषपूजा विद्यालय में सामुदायिक जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नरेश राम ने की. बीइइओ श्री राम ने विद्यालय की सामाजिक कार्यान्वयन की जानकारी दी. कहा कि विद्यालयों में सामुदायिक भूमिका काफी अहम है. इसके बिना विद्यालय का विकास संभव नहीं है. कहा कि सरकार की प्रबंधन समिति के निर्माण करने की यही सोच थी कि विद्यालयों में सामुदायिक जनप्रतिनिधियों की भूमिका से राज्य में शिक्षा का माहौल अच्छा बन सकता है.
बैठक में उपस्थित सभी अध्यक्ष व मुखिया को विद्यालय का पठन-पाठन, एमडीएम व विद्यालय में संचालित अन्य कार्यों की भी जानकारी दी गयी. साथ ही जनप्रतिनिधियों से विद्यालय का अनुश्रवण करने की भी अपील की गयी. कहा कि गांव के जनप्रतिनिधि अपनी भागेदारी निभायें तो क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल बन सकता है. बीइइओ श्री राम ने उपस्थित लोगों से ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने को लेकर अनुश्रवण करने की अपील की. मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष व मुखिया ने भी विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी बीईईओ के समक्ष रखी व उनके दूर करने को लेकर परामर्श भी रखा. मौके पर बीपीओ गणेश भगत, इलामी पंचायत की मुखिया मिसफिका, अजफारूल हक सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




