पाकुड़ का प्रीतम अमेरिका में सम्मानित

Updated at : 03 Mar 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ का प्रीतम अमेरिका में सम्मानित

पाकुड़ : आइआइटी (आइएसएम) धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग कर रहे प्रीतम को सोसायटी फॉर माइनिंग मेटलर्जी एंड एक्सप्लोरेशन (एसएमई) आउटस्टेंडिंग स्टूडेंट चैप्टर अवार्ड से कोलोराडो, अमेरिका में सम्मानित किया गया. प्रीतम को कोलोराडो कन्वेंशन सेंटर, डेनवर कोलोराडो, यूएसए में 19-22 फरवरी तक आयोजित एसएमइ एनुअल कांफ्रेंस में एसएमइ के प्रेसीडेंट टीम अर्नोल्ड ने आउट स्टेंडिंग […]

विज्ञापन

पाकुड़ : आइआइटी (आइएसएम) धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग कर रहे प्रीतम को सोसायटी फॉर माइनिंग मेटलर्जी एंड एक्सप्लोरेशन (एसएमई) आउटस्टेंडिंग स्टूडेंट चैप्टर अवार्ड से कोलोराडो, अमेरिका में सम्मानित किया गया. प्रीतम को कोलोराडो कन्वेंशन सेंटर, डेनवर कोलोराडो, यूएसए में 19-22 फरवरी तक आयोजित एसएमइ एनुअल कांफ्रेंस में एसएमइ के प्रेसीडेंट टीम अर्नोल्ड ने आउट स्टेंडिंग स्टूडेंट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया. एसएमइ एनुअल कॉन्फ्रेंस में कोलाई माइनिंग में पोस्टर प्रजेंटेशन में प्रीतम को 6ठां रैंक मिला.

पाकुड़ का प्रीतम…
वहीं रिसर्च प्रजेंटेशन में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस को देखते हुए कोल इन इनर्जी डिविजन की ओर से प्रीतम को जॉन सिडनी मार्शल स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया. प्रीतम सिन्हा के इस उपलब्धि से उनके पिता चंचल प्रसाद सिन्हा व अन्य परिजन भी काफी खुश हैं. प्रीतम ने बताया कि वे अपने प्रदर्शन से काफी खुश है. उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग सही
मार्गदर्शन के अभाव में भटक जाते हैं और गलत राहों पर चले जाते हैं. बताया कि युवाओं में अपने देश के लिए कुछ करने का जज्बा होना चाहिए. युवाओं को एक लक्ष्य बना कर आगे बढ़ते रहना चाहिए.
कोलाई माइनिंग में पोस्टर प्रजेंटेशन के लिये मिला सम्मान
आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट चैप्टर अवार्ड से नवाजे गये प्रीतम
आइएसएम धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग कर रहे हैं प्रीतम
कोल इन इनर्जी डिविजन की ओर से स्कॉलरशीप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola