दो घर जले, महिला झुलसी

Updated at : 03 Mar 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
दो घर जले, महिला झुलसी

अगलगी . गणपुरा पंचायत के सापादाहा में लगी आग पाकुड़िया : प्रखंड के गणपुरा पंचायत के सापादाहा प्रधान टोला में आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया वहीं एक महिला भी झुलस गई है. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानटोला में सुरेश टुडू एवं सुदेश टुडू के घर में अचानक आग लग गई. […]

विज्ञापन

अगलगी . गणपुरा पंचायत के सापादाहा में लगी आग

पाकुड़िया : प्रखंड के गणपुरा पंचायत के सापादाहा प्रधान टोला में आग लगने से दो घर जल कर राख हो गया वहीं एक महिला भी झुलस गई है. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानटोला में सुरेश टुडू एवं सुदेश टुडू के घर में अचानक आग लग गई. वहीं इस घटना में महिला फूल मुर्मू 35 वर्ष भी झुलस गई. इस घटना में सुरेश टुडू के घर में रखे कपड़े, बर्तन, चावल, 30 क्वींटल धान, बैंक खाता, वोटर कार्ड, आधार कार्ड एवं कुछ चांदी के जेवरात भी जल गये. वहीं सुरेश टुडू का चाईना मशीन,
धान झाड़ने का मशीन, चावल, कपड़ा, बर्तन आदि जल गये हैं. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग की लपेटें इतनी तेज थी कि आस-पास के घर भी चपेट में आ गये परंतु ग्रामीणों की तत्परता पर घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया. जिसके बाद अग्निशमन वाहन ने पहुंच कर अन्य घरों को जलने से बचा लिया. वहीं आगलगी में झुलसी फुल मुर्मू को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अगलगी की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया जयधन मुर्मू ने पहुंच कर आग बुझाने के लिए टैंकर भी उपलब्ध कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola