सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन से मूलवासियों को होगा नुकसान

पाकुड़ : जिले की पुलिस को सुरक्षा मामले प्रोटोकॉल का भी ख्याल नहीं है. आम लोगों की सुरक्षा से सरोकार नहीं रह गया है. पुलिस केवल पत्थर व बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त करने की एकसत्री कार्यक्रम चला रही है. ये बातें सांसद विजय हांसदा ने परिसदन भवन में पत्रकार सम्मेलन के दौरान […]
पाकुड़ : जिले की पुलिस को सुरक्षा मामले प्रोटोकॉल का भी ख्याल नहीं है. आम लोगों की सुरक्षा से सरोकार नहीं रह गया है. पुलिस केवल पत्थर व बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर को जब्त करने की एकसत्री कार्यक्रम चला रही है. ये बातें सांसद विजय हांसदा ने परिसदन भवन में पत्रकार सम्मेलन के दौरान मंगलवार को कही.
उन्होंने कहा कि विगत जिला को-ऑर्डिनेटर व निगरानी समिति की बैठक में तय होने के बाद जिला प्रशासन की जानकारी में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अमड़ापाड़ा के खांड़ोकांटा समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण के लिए सोमवार को वे गये थे. सुरक्षा के नजर में एक भी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी या फिर जवान को नहीं भेजा गया था. इससे साफ है कि पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाना चाहती है और कहीं न कहीं नक्सल के नाम से घबराती है.
सीएनटी-एसपीटी एक्ट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार गलत नीति अपना रही है. संशोधन से मूलवासी को नुकसान होगा. ऐसी स्थिति में वे सरकार के साथ जाने से बेहतर नक्सल के साथ जाना पसंद करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर भी प्रहार करते कहा कि वे भाजपा के एजेंट बन कर जनता को गुमराह कर रहे हैं. विपक्ष की भूमिका निभाकर भाजपा का विरोध कर रहे जनता का भरोसा जीत विधायक बनाने के बाद बीजेपी को सरकार चलाने के लिए सुपुर्द कर मदद कर रहे हैं. सीएनटी-एसपीटी एक्ट जैसे मामले को लेकर गुरुजी व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू से ही झामुमो आंदोलन करते रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




