पाकुड़िया में 94 फीसदी लोगों ने खायी फाइलेरिया की दवा

पाकुड़िया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-आइडीए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
पाकुड़िया. प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-आइडीए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने पाकुड़िया, पालियादाहा, खकसा चौकिशाल, बोंनोग्राम, पत्थरडांगा, हरिपुर आदि गांवों में घर घर जाकर ग्रामीणों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलायी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि प्रखंड में 112962 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था जो अब तक 109006 लोगों यानी 94 प्रतिशत ने दवा खा ली है. पाकुड़िया में सबसे ज्यादा लोगों ने दवा खिलायी गयी है. बताया कि फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से अधिक के लोगों को खानी है. सभी योग्य लाभुकों को डीइसी की गोली, अल्बेंडाजोल उम्र के अनुसार एवं आइवरमैक्टिंन की दवा ऊंचाई के अनुसार साल में एक बार जरूर सेवन करना चाहिए. मौके पर डॉ मंजर आलम, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










