सीएनटी-एसपीटी बिल लें वापस नहीं तो करेंगे आंदोलन: साइमन

हिरणपुर : भाजपा सरकार ने एसपीटी-सीएनटी एक्ट संशोधन बिल को वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को हिरणपुर स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के पश्चात पूर्व मंत्री साइमन मरांडी ने कही. कहा कि इस एक्ट से क्षेत्र के लोग गहरे रूप से जुड़े हैं. वहीं सूबे की […]
हिरणपुर : भाजपा सरकार ने एसपीटी-सीएनटी एक्ट संशोधन बिल को वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को हिरणपुर स्थित अपने आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के पश्चात पूर्व मंत्री साइमन मरांडी ने कही. कहा कि इस एक्ट से क्षेत्र के लोग गहरे रूप से जुड़े हैं. वहीं सूबे की सरकार इस एक्ट में छेड़छाड़ कर आम आदिवासी व मूलवासियों को छलने का कार्य किया है. जहां क्षेत्र के लोग विकास की राह देख रहे हैं, वहीं सरकार गरीबों का शोषण करने में लगी हुई है. कहा कि सीएम खुद दो बार लिट्टीपाड़ा आ चुके हैं. बावजूद क्षेत्र में विकास की लकीर तक नहीं खींच पाये. यहां के लोग आज भी उपेक्षित हैं. कहा कि भाजपा सरकार मनमाने ढंग से कार्य कर रही है, भाजपा को इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




