प्रधान डाकघर के समक्ष प्रदर्शन

Published at :19 Feb 2014 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधान डाकघर के समक्ष प्रदर्शन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ग्रामीण डाक सेवक पाकुड़ : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार को अपने सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन संघ के जिला सचिव मदन रविदास, अनवर हुसैन के नेतृत्व में डाक सेवकों ने […]

विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ग्रामीण डाक सेवक

पाकुड़ : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर जिले के ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार को अपने सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन संघ के जिला सचिव मदन रविदास, अनवर हुसैन के नेतृत्व में डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर के सामने प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

आयोजित प्रदर्शन में असराफुल हक, सुशील कुमार मंडल, सुशील कुमार साहा, शिवमंदिर गिरी, अनारूल शेख, कंचन कुमार, नवोकुमार दास, संजय कुमार प्रमाणिक, केदारनाथ मजूमदार, कपुरचंद्र भगत आदि सक्रिय दिखे.

संघ के जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद यादव ने बताया कि आगामी 19 फरवरी से हड़ताली डाक सेवक प्रधान डाकघर के सामने अपने मांगों को लेकर धरना देंगे. श्री यादव ने बताया कि आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जिले के 85 ग्रामीण डाक शाखा का काम काज पूरी तरह ठप हो गया है. हालांकि आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन प्रधान डाकघर में कामकाज प्रभावित नहीं हुआ सिर्फ लोगों के घरों तक चिट्ठयां, रजिस्ट्री आदि कागजात पहुंचने में विलंब हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola