एक नोट कमल पर वोट अभियान शुरू

Published at :13 Feb 2014 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
एक नोट कमल पर वोट अभियान शुरू

पाकुड़/पाकुड़िया : एक नोट कमल पर वोट अभियान की शुरुआत नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा प्रदेश उपाध्यक्ष देवीधन टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अमब्रिश घोष, अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील कुमार सिन्हा, बाबूधन मुमरू, मोहन मंडल, सादेकुल आलम, सुलेमान बास्की आदि दर्जनों […]

विज्ञापन

पाकुड़/पाकुड़िया : एक नोट कमल पर वोट अभियान की शुरुआत नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा प्रदेश उपाध्यक्ष देवीधन टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अमब्रिश घोष, अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील कुमार सिन्हा, बाबूधन मुमरू, मोहन मंडल, सादेकुल आलम, सुलेमान बास्की आदि दर्जनों कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन मुहल्लों का भ्रमण किया और लोगों से संपर्क कर धन संग्रह किया.

कार्यकर्ताओं ने आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट भाजपा के पक्ष में देने की अपील मतदाताओं से की. पाकुड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा इकाई मंडल द्वारा बुधवार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राय के नेतृत्व में मतदान केंद्र संख्या 196 एवं 197 के मतदाताओं से संपर्क कर धन संग्रह किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

एक नोट कमल पर वोट अभियान की शुरुआत पप्पू मोदी के चाय दुकान से की गयी. आयोजित अभियान में तपन मंडल, हृदयानंद भगत, जयसन बेसरा, दीपक साहा, नोनीगोपाल पाल, सुशील गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola