सोनाजोड़ी से दो को लिया हिरासत में
Updated at : 09 Nov 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : साहिबगंज जिले के बरहेट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दारा पासवान अपहरण मामले में पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र से धरायी युवती नीलम टुडू ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं. नीलम के निशानदेह पर साहिबगंज पुलिस टीम मंगलवार को भी देर शाम सोनाजोड़ी व आस-पास के संबंधित ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी की. […]
विज्ञापन
पाकुड़ : साहिबगंज जिले के बरहेट अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी दारा पासवान अपहरण मामले में पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र से धरायी युवती नीलम टुडू ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं.
नीलम के निशानदेह पर साहिबगंज पुलिस टीम मंगलवार को भी देर शाम सोनाजोड़ी व आस-पास के संबंधित ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिबगंज एसपी पी मुरूगन के निर्देश पर गठित टीम मंगलवार को पाकुड़ पहुंची. टीम में राजमहल एसडीपीओ अनुदीप सिंह, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार के अलावे अन्य पुलिस बल मौजूद थे. राजमहल एसडीपीओ श्री सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से अपहरण मामले में धरायी युवती नीलम के निशानदेह पर साोनाजोड़ी में छापेमारी की.
पुलिस सोनाजोड़ी निवासी अनिल टुडू की खोज में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें एक व्यक्ति सोनाजोड़ी निवासी अनिल टुडू के रिश्तेदार बताये जाते हैं. गौरतलब हो कि राजस्व कर्मचारी दारा पासवान अपहरण मामले को लेकर बरहेट पुलिस द्वारा रविवार की देर शाम पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी में छापेमारी कर सोनाजोड़ी निवासी नीलम टुडू को अपने साथ ले गयी थी.
सूत्र बताते हैं कि पूछताछ के दौरान नीलम के द्वारा पुलिस के समक्ष कई अहम सुराग उगले गये हैं. जिसके आधार पर पुलिस पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अलावे अन्य कई स्थानों पर छापेमारी की है. बहरहाल उपरोक्त मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




