डीलर पर राशन वितरण नहीं करने का आरोप
Updated at : 09 Nov 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

गोकुलपुर गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मुखिया से की शिकायत पाकुड़ : सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत के गोकुलपुर गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मंगलवार को मुखिया से राशन दुकानदार द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत की गई. कार्डधारी संझली सोरेन, आशालता टुडु, सेंसा सोरेन, हुपनी हांसदा, शर्मिला हांसदा आदि ने कहा कि गोकुलपुर गांव […]
विज्ञापन
गोकुलपुर गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मुखिया से की शिकायत
पाकुड़ : सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत के गोकुलपुर गांव के दर्जनों कार्डधारियों ने मंगलवार को मुखिया से राशन दुकानदार द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत की गई. कार्डधारी संझली सोरेन, आशालता टुडु, सेंसा सोरेन, हुपनी हांसदा, शर्मिला हांसदा आदि ने कहा कि गोकुलपुर गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मारांगमय टुडु द्वारा कार्डधारियों के बीच दो माह से राशन सामग्री का वितरण नहीं किया गया है. जिस कारण गरीब लाभुकों के बीच काफी समस्या उत्पन्न हो रही है.
वहीं पंचायत के मुखिया चित्रलेखा गोंड ने मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले की जानकारी दूरभाष पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह को दी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपरोक्त मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया गया. जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंच कर मामले की जांच की. जांच के दौरान उपरोक्त शिकातय को सही पाया गया.
एमओ ने डीलर को लाभुकों के बीच नियमित रूप से अनाज वितरण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ डीलर को हिदायत दी गई कि राशन सामग्री वितरण में अगर किसी प्रकार की अनियमितता बरती गई तो डीलर के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




