जयंती पर याद किये गये जबरा पहाड़िया

Published at :12 Feb 2014 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये जबरा पहाड़िया

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पोकलो गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया समिति द्वारा जबरा पहाड़िया की 265वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सिंगारसी पंचायत के मुखिया ललीता पहाड़िन ने जबरा पहाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर प्रखंड के गौडपाड़ा, सिंगारसी, पोकलो, चाबी, मरगांवा, कोटा, डोरिया सहित आधा दर्जन गांवों […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : प्रखंड के पोकलो गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया समिति द्वारा जबरा पहाड़िया की 265वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सिंगारसी पंचायत के मुखिया ललीता पहाड़िन ने जबरा पहाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.

मौके पर प्रखंड के गौडपाड़ा, सिंगारसी, पोकलो, चाबी, मरगांवा, कोटा, डोरिया सहित आधा दर्जन गांवों के आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों ने पारंपरिक रूप से अमर शहीद जबरा पहाड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सिंगारसी पंचायत के मुखिया ललिता पहाड़िन ने जबरा पहाड़िया के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मोतिलाल पहाड़िया, सीताराम पहाड़िया ने अहम भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola