12 तक जमा करायें पंजीयन फॉर्म

Updated at : 05 Nov 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
12 तक जमा करायें पंजीयन फॉर्म

डीसी ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आवश्यक कागजातों को भी जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के पंजीयन की समीक्षा बैठक की गई. शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, सहकारिता […]

विज्ञापन

डीसी ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

आवश्यक कागजातों को भी जिला कार्यालय में जमा करने के निर्देश
पाकुड़ : समाहरणालय में डीसी ए मुथु कुमार की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के पंजीयन की समीक्षा बैठक की गई. शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिंदी के अलावे सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.
बैठक में अब तक धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के किये गये पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली गई. बैठक में डीसी ने 10 नवंबर तक प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं सहकारिता पदाधिकारियों को सूची फॉर्म के साथ अंचलाधिकारियों को जमा करने का निर्देश दिया. मौजूद अंचलाधिकारियों को किसानों के पंजीयन फॉर्म के साथ आधार एवं बैंक खाता की छाया प्रति 12 नवंबर तक जिला मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिये गये.
बैठक में मौजूद अधिकारियों को डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो किसान धान अधिप्राप्ति को लेकर पंजीयन नहीं करायेंगे उनके धान की अधिप्राप्ति नहीं की जायेगी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अब तक ढाई हजार किसानों का आवेदन पंजीयन को लेकर जमा किये गये हैं.
यूपी में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को टक्कर देंगे पाकुड़ के लाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola