राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने पर चर्चा

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएस यादव द्वारा न्याय सदन में सभी बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ गुरुवार को आगामी 12 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौता के आधार पर सर्टिफिकेट वादों एवं ऋण संबंधित मामलों का निष्पादन के साथ-साथ […]
पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएस यादव द्वारा न्याय सदन में सभी बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ गुरुवार को आगामी 12 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौता के आधार पर सर्टिफिकेट वादों एवं ऋण संबंधित मामलों का निष्पादन के साथ-साथ अधिक से अधिक राजस्व की वसूली किये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सभी शाखा प्रबंधकों से विचार भी लिया गया. सचिव श्री यादव ने बताया कि आगामी पांच नवंबर को सभी बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ भी बैठक बुलाई गई है ताकि बीमा से संबंधित एवं क्लेम केस के निबटारा को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा कि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन जनहित में किया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




