सड़क हादसे में बच्चे की मौत

अमड़ापाड़ा : प्रखंड की सीमा से सटे कुसचीरा गांव के निकट पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर शनिवार को मैजिक सवारी गाड़ी के धक्के से छह वर्षीय रवि शंकर पहाड़िया की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तोड़ फोड़ की. अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत झुझको गांव निवासी रविशंकर पहाड़िया […]
अमड़ापाड़ा : प्रखंड की सीमा से सटे कुसचीरा गांव के निकट पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर शनिवार को मैजिक सवारी गाड़ी के धक्के से छह वर्षीय रवि शंकर पहाड़िया की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तोड़ फोड़ की. अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला पंचायत अंतर्गत झुझको गांव निवासी रविशंकर पहाड़िया अपने पिता सिकंदर पहाड़िया के साथ साइकिल पर आ रहा था.
इस दौरान कुसचीरा गांव के निकट मैजिक सवारी गाडी जेएच04डी- 1706 ने धक्का मार दिया. इसमें रवि शंकर पहाड़िया जख्मी हो गया. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




