महेशपुर में बाइकर्स गिरोह ने 4 लाख लूटे

महेशपुर : बाइकर्स गिरोह ने एक मोटरसाइकिल चालक से 4.1 रुपये लूट लिये है. घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर-मुरारोई मुख्यपथ पर काठशल्ला-चापतुड़ा गांव के समीप की है. जानकारी के मुताबिक, बंगाल के भादीश्वर मुरारोई गांव निवासी तारक प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल से महेशपुर क्षेत्र से विभिन्न व्यवसायियों से 4 लाख 1 हजार 700 रुपये की […]
महेशपुर : बाइकर्स गिरोह ने एक मोटरसाइकिल चालक से 4.1 रुपये लूट लिये है. घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर-मुरारोई मुख्यपथ पर काठशल्ला-चापतुड़ा गांव के समीप की है. जानकारी के मुताबिक, बंगाल के भादीश्वर मुरारोई गांव निवासी तारक प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल से महेशपुर क्षेत्र से विभिन्न व्यवसायियों से 4 लाख 1 हजार 700 रुपये की वसूली कर वापस मुरारोई लौट रहे थे. इसी बीच उपरोक्त स्थान पर पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा करते हुए उसे रोका और जबरन उससे रुपया छीन कर फरार हो गया.
अपराधियों ने तारक प्रमाणिक का मोबाइल भी छीन लिया. तारक के मुताबिक, बंगाल के मुरारोई के घुसकोरा गांव स्थित विष्णु ऑयल मिल में वह मैनेजर का काम करता है. मालिक द्वारा व्यवसायियों को दिये गये बकाया राशि की वसूली कर महेशपुर से वापस लौट रहा था.
कहा कि घटना की जानकारी अपने मालिक वीरेन कुमार साहु को दे दी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी है. गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व हिरणपुर थाना क्षेत्र से भी बाईकर्स गिरोह द्वारा बाजार करने आई एक महिला से 40 हजार रुपये लूट लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




