विरोध में हिरणपुर-पाकुड़ सड़क जाम
Updated at : 08 Sep 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड संख्या सात व आठ के लोगों ने की ट्रांसफाॅर्मर की मांग पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात व आठ के लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर की मांग को लेकर बुधवार की शाम को पाकुड़-हिरणपुर पथ को कालीभषाण पोखर के समीप जाम कर दिया. जिस कारण उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो […]
विज्ञापन
वार्ड संख्या सात व आठ के लोगों ने की ट्रांसफाॅर्मर की मांग
पाकुड़ : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात व आठ के लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर की मांग को लेकर बुधवार की शाम को पाकुड़-हिरणपुर पथ को कालीभषाण पोखर के समीप जाम कर दिया. जिस कारण उक्त पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. वहीं शाम का समय रहने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद चंदना घोष व नरेश राउत ने कहा कि उपरोक्त दोनों वार्ड के मुहल्लों में बिते चार दिनों से बिजली पूरी तरह बाधित है. जिस कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं बिजली बाधित रहने से पानी की समस्या काफी गंभीर है. जाम कर रहे लोगों द्वारा विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गयी. लोगों का कहना था कि जब तक नया ट्रांसफाॅर्मर लगा कर वार्ड में बिजली बहाल नहीं की जायेगी तब तक सड़क जाम रहेगा. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




