दो मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

बाइक चोरी मामले में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता हिरणपुर : एसपी अजय लिंडा के नेतृत्व में जिले से लगातार हो रहे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को रोकने के लिए गठित पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी में छापेमारी कर […]

विज्ञापन

बाइक चोरी मामले में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता

हिरणपुर : एसपी अजय लिंडा के नेतृत्व में जिले से लगातार हो रहे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को रोकने के लिए गठित पुलिस टीम को लगातार सफलता मिल रही है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी में छापेमारी कर सोमवार की देर रात्रि चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि अब तक हुए सभी गिरफ्तार चोर अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य हैं.
विभिन्न स्थानों से चोरी किये गये मोटरसाइकिल को खपाने का काम करते हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हाथकाठी निवासी मो अमजद अंसारी के घर से लाल रंग का टीवीएस अपाची संख्या जेएच 17 एफ 3334 एवं फारूक अंसारी के घर से सिल्वर रंग का टीवीएस अपाची डब्ल्यूबी 58 एम 6378 बरामद किया है.
पुलिस ने छापेमारी के क्रम में मो अमजद अंसारी व मो फारूक अंसारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं उपरोक्त मामले को लेकर थाना कांड संख्या 77/16 के तहत पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है. उपरोक्त मौके पर हिरणपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के अलावे अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे. अब तक पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल के साथ 10 चोर को किया है गिरफ्तार : एसपी श्री लिंडा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को मोटरसाइकिल चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अब तक विभिन्न ठिकानों से अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के कुल 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं अलग-अलग स्थानों से चोरी किये गये कुल 10 मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने दावा किया है कि अंतरराज्यीय गिरोह के एक भी सदस्य को पुलिस नहीं बख्शेगी. गिरोह के सभी सदस्यों का फिगर पुलिस के नजर में साफ है. पुलिस लगातार बाकी बचे सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही ताबड़-तोड़ छापेमारी
अंतरराज्यीय चोर गिरोह के जिस दो सदस्य को पुलिस मास्टर माइंड मान रही है. वे दोनों ही सदस्य हिरणपुर थाना क्षेत्र के हैं. पुलिस के मुताबिक उपरोक्त चोर गिरोह का संचालन हिरणपुर के सबुर मोमिन व नसीरूद्दीन मोमिन संयुक्त रूप से करते हैं. पुलिस के मुताबिक उपरोक्त दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़-तोड़ छापेमारी कर रही है. दोनों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष कई और राज का खुलासा भी हो सकता है. बहरहाल पुलिस के सिकंजे से दूर उपरोक्त दोनों ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola