गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं रहने से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित

Updated at : 30 Aug 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं रहने से खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित

नारायणपुर : प्रखंड के कई गरीब परिवार का राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण कई परिवार खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हैं. इसे लेकर जिला परिषद संख्यां एक के प्रतिनिधि एवं समाज सेवी हाजी नियामत अली ने अंचलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में हाजी नियमत अली ने बताया कि […]

विज्ञापन

नारायणपुर : प्रखंड के कई गरीब परिवार का राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण कई परिवार खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हैं. इसे लेकर जिला परिषद संख्यां एक के प्रतिनिधि एवं समाज सेवी हाजी नियामत अली ने अंचलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में हाजी नियमत अली ने बताया कि प्रखंड के कई ऐसे गरीब परिवार है. जिनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित है. जिसके कारण इनके सामने विकट समस्या सी बनी हुई.

इनके द्वारा कई बार इसके लिये आवेदन भी दिया गया है. लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हुई जो सरकारी कर्मियों एवं सरकार के कारगुजारियों को दर्शाता है. इसके अलावे कई परिवार का नाम इस सूची में है. लेकिन नाम सही नहीं होने कारण इसके लाभ से वंचित है. कहा : इनके नाम शीघ्र इस योजना सेे जोड़ा जाये ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके. यदि इस दिशा में पहल नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर ताहिर अंसारी, इसराइल शेख आजाद अंसारी, उसमान अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola