पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार, जेल

Updated at : 30 Aug 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार, जेल

पाकुड़ : थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव में एक मुंहबोला मामा (पड़ोसी) ने ही नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना लिया. मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज करायी है. थाने में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 25 अगस्त को पीड़िता के मां-पिताजी इलाज कराने के लिए तिलभिटा गये […]

विज्ञापन

पाकुड़ : थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव में एक मुंहबोला मामा (पड़ोसी) ने ही नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना लिया. मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज करायी है. थाने में दिये गये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि 25 अगस्त को पीड़िता के मां-पिताजी इलाज कराने के लिए तिलभिटा गये थे. 25 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर वह खड़ी थी. इस बीच मुंहबोला मामा पड़ोसी संजीव मंडल उर्फ तारक मंडल ने उसे आवाज देकर अपने घर के तीसरे मंजिले से मोबाइल लाने को कहा. जब वह वहां पहुंची तो संजीव मंंडल भी वहां पहुंच गया. उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया.

दो दिन बाद हुआ मामले का खुलासा : दो दिन बाद घटना की जानकारी डरी-सहमी पीड़िता ने अपनी नानी को दी. इसके बाद उसकी नानी ने उपरोक्त घटना को लेकर उसके माता-पिता को भी जानकारी दी. फिर रविवार की देर रात परिजनों ने नगर थाना में पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज करायी. इधर शिकायत मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी एसएस तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक नंद कुमार सिंह, सअनि अनंत कुमार शर्मा सदल-बल
पाकुड़ में नाबालिग…
अभियुक्त के घर पहुंच कर छापेमारी किया और उसे गिरफ्तार कर थाना ले आये. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ संतोष कुमार भी थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी रात्रि में ही ली. सोमवार को पुलिस ने संजीव मंडल के विरुद्ध थाना कांड संख्या 193/16 के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola