मारपीट व छिनतई मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 25 Aug 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व छिनतई मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर : पाकुड़ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी ब्यूटी देवी ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर तथा चंडालमारा गांव के चार लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कराने, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है. आवेदन में ब्यूटी देवी ने उल्लेख किया है कि वह 23 […]

विज्ञापन

महेशपुर : पाकुड़ थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी ब्यूटी देवी ने महेशपुर थाना में आवेदन देकर महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर तथा चंडालमारा गांव के चार लोगों के खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कराने, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है. आवेदन में ब्यूटी देवी ने उल्लेख किया है कि वह 23 अगस्त को उसके पिता की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने को लेकर महेशपुर थाना में सूचना दी गयी थी.

थाना से ऑटो पकड़ कर पाकुड़ लौटने के क्रम में किरता गांव के समीप ऑटो चालक द्वारा ऑटो खराब होने की बात कह कर उसे उतार कर चला गया. उसी समय वहां मौजूद देवीनगर गांव निवासी गौरीशंकर भगत, जी पाल, प्रभात मंडल तथा चंडालमारा के बुचनी देवी ने उसके साथ मारपीट करते हुए आभूषण व नकद एक हजार रुपये छिन लिये. पुलिस ने ब्यूटी देवी को इलाज हेतु सीएचसी भेज कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola