सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के विरोध में आजसू का जन की बात कार्यक्रम

Updated at : 25 Aug 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के विरोध में आजसू का जन की बात कार्यक्रम

1000 पोस्ट कार्ड जमा लिया गया 25 लाख पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को सौंपने का है लक्ष्य हिरणपुर : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध को लेकर बुधवार को आजसू पार्टी द्वारा जन की बात तहत हाथकाठी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव मोफिज अंसारी ने की. जहां मुख्य रूप […]

विज्ञापन

1000 पोस्ट कार्ड जमा लिया गया

25 लाख पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को सौंपने का है लक्ष्य
हिरणपुर : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध को लेकर बुधवार को आजसू पार्टी द्वारा जन की बात तहत हाथकाठी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव मोफिज अंसारी ने की. जहां मुख्य रूप से मौजूद जिला अध्यक्ष मो अख्तर आलम ने बताया कि प्रखंड में 1000 पोस्ट कार्ड जमा लिया गया. पूरे झारखंड में जन की बात कार्यक्रम के तहत करीब 25 लाख पोस्ट कार्ड में लोगों द्वारा नाम एवं नंबर दर्ज करा कर मुख्यमंत्री को जनसंवाद के माध्यम से सूचित किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि स्थानीयता पर हमारी पार्टी सरकार से मांग करती है कि आदिवासी, मूलवासियों के हितों को ध्यान में रख कर संशोधन किया जाना चाहिए. कहा कि आरक्षण को 27 प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत करना चाहिए. उन्होंने बताया कि आगामी 26 अगस्त को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो भोगनाडीह में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. मौके पर महिला मोरचा के जिला अध्यक्ष सबीना अंसारी, कलावती कुमारी, मैनेजर सोरेन, कृष्ण मड़ैया, होपना किस्कू, मुस्तफा अंसारी, बुधु सोरेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola