अबाधित बिजली मिले, नहीं तो बिल जमा करने से रोकेंगे
Updated at : 25 Aug 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को सांसद विजय हांसदा विद्युत कार्यालय के समीप झामुमो जिला कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना में शामिल हुए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के भीतर यदि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जाता है, तो विद्युत विभाग में बिल जमा करने […]
विज्ञापन
पाकुड़ : पाकुड़ में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को सांसद विजय हांसदा विद्युत कार्यालय के समीप झामुमो जिला कमेटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना में शामिल हुए.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के भीतर यदि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जाता है, तो विद्युत विभाग में बिल जमा करने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को रोका जायेगा. बिजली नहीं तो किसी कीमत पर उसका बिल चुकाने नहीं देंगे. जो भी लोग बिजली बिल जमा करेंगे, उसे झामुमो कार्यकर्ता पकड़ कर बांधने का काम करेगी.
उन्होंने कहा कि दुमका के जिस सुपर ग्रिड का उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया है, उपरोक्त योजना को भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ही लाया गया था. वर्तमान सरकार भले ही उसके उदघाटन के बाद संताल परगना में विद्युत समस्या को समाप्त करने का दावा कर रही हो परंतु जमीनी हकीकत यही है कि अब पूर्व से भी बदतर स्थिति हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




