एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुदीप सिंह के मॉनिटरिंग में दो टीम बनायी गयी

Updated at : 22 Aug 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुदीप सिंह के मॉनिटरिंग में दो टीम बनायी गयी

कोटालपोखर : थाना क्षेत्र के कोटालपोखर बाजार में हुई डकैती में पुलिस ने गृहस्वामी मनोज साह व प्रदीप भगत के बयान पर कांड संख्या 31/16 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना को लेकर एसपी पी मुरूगन के निर्देश पर एसडीपीओ अनुदीप सिंह के मॉनिटरिंग में दो टीम बनायी गयी […]

विज्ञापन

कोटालपोखर : थाना क्षेत्र के कोटालपोखर बाजार में हुई डकैती में पुलिस ने गृहस्वामी मनोज साह व प्रदीप भगत के बयान पर कांड संख्या 31/16 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना को लेकर एसपी पी मुरूगन के निर्देश पर एसडीपीओ अनुदीप सिंह के मॉनिटरिंग में दो टीम बनायी गयी है. बरहरवा इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केसरी व कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा के नेतृत्व में बनायी गयी अलग-अलग टीम पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र व साहिबगंज जिले के राजमहल, बरहरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने बताया कि शक के आधार पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है. जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जायेंगे.

देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार: बरहरवा. थाना क्षेत्र के मुगलपाड़ा के समीप दो जरकिन देशी शराब के साथ एक युवक को बरहरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र के दिग्घी निवासी नयन कुमार अपनी बाइक से दो जरकिन देशी शराब फरक्का की ओर ले जा रह था. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुगलपाड़ा के समीप धर दबोचा. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola