कार्रवाई के नाम पर हुई खानापूर्ति गड़बड़ी . नौरोत्तमपुर में मनरेगा में अनियमितता का मामला,

Updated at : 22 Aug 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई के नाम पर हुई खानापूर्ति गड़बड़ी . नौरोत्तमपुर में मनरेगा में अनियमितता का मामला,

लीपापोती में जुटा प्रशासन बिना ग्राम सभा के बदल दिया गया योजना स्थल लाभुक के रिश्तेदार के यहां बना दिया कुआं पाकुड़ : सदर प्रखंड के नौरोत्तमपुर पंचायत में मनरेगा योजनाओं में व्यापक स्तर पर हुए लूट खसोट मामले में प्रशासन केवल कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है. नौरोत्तमपुर पंचायत के बनबिक्रमपुर गांव […]

विज्ञापन

लीपापोती में जुटा प्रशासन

बिना ग्राम सभा के बदल दिया गया योजना स्थल
लाभुक के रिश्तेदार के यहां बना दिया कुआं
पाकुड़ : सदर प्रखंड के नौरोत्तमपुर पंचायत में मनरेगा योजनाओं में व्यापक स्तर पर हुए लूट खसोट मामले में प्रशासन केवल कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है. नौरोत्तमपुर पंचायत के बनबिक्रमपुर गांव निवासी कौशल्या कांति उर्फ भुआ के जमीन पर योजना संख्या 12/15-16 के तहत चयन किये गये कूप निर्माण कार्य का नहीं कराये जाने मामले को लेकर प्रशासन अब भी पूरी तरह गंभीर नहीं है.
भुआ के जमीन से हुए कुआं की चोरी मामले में प्रशासन ने अब तक केवल प्राक्लन से अधिक हुई राशि निकासी मामले में रिकवरी के अलावे पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को बदलने का काम किया है. प्रशासन के उपरोक्त कार्रवाई से केवल मामले को ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास किया जा रहा है.
मनरेगा एक्ट की उड़ रही धज्जियां
हारू शेख के जमीन पर बनाया गया कुआं.
बिना स्वीकृति के ही बना दिया गया कुआं
नौरोत्तमपुर पंचायत के बन बिक्रमपुर में हारू शेख के जमीन पर किये गये कुआं निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रशासन द्वारा नहीं मिली है. सूत्रों के मुताबिक हारू शेख के जमीन पर बनाये गये कुएं का प्राक्लन तीन लाख 51 हजार 700 रुपये है और उपरोक्त जमीन पर बिना स्वीकृति के ही इस लिए योजना को पदाधिकारियों द्वारा बिचौलियों के माध्यम से कराया गया ताकि योजनाओं का स्थल बदले जाने मामले में कभी जांच हो तो इसी स्थल को दिखा कर मामले का लीपापोती किया जा सके.
जानकार बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2016-17 में उपरोक्त पंचायत में तैयार किये गये मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप की सूची में हारू शेख नाम का कोई भी रैयत को शामिल नहीं किया गया है. यहां सवाल यह उठता है कि जब वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2016-17 में हारू शेख के नाम से किसी भी कूप निर्माण योजना की स्वीकृति नहीं दी गयी है तो आखिर किन परिस्थिति में हारू शेख के जमीन पर योजना का निर्माण कराया गया.
क्या कहते हैं उपायुक्त
मनरेगा योजना में किसी भी प्रकार की लूट बरदाश्त नहीं की जायेगी. पाकुड़ प्रखंड के नौरोत्तमपुर पंचायत में मनरेगा योजना में हुए गड़बड़ी के जो भी मामले सामने आये हैं, उसकी निश्चित तौर पर जांच करायी जायेगी और जांच के बाद जो भी लोग दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
क्या है मनरेगा एक्ट
जानकारी के मुताबिक मनरेगा एक्ट के मुताबिक किसी भी गांव में किसी भी लाभुक के जमीन पर योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से ही किया जाना है. ग्राम सभा में चयनित स्थल पर ही योजना का निर्माण कराया जाना है. यदि किसी कारणवश ग्राम सभा में चयनित लाभुक के जमीन पर योजना का निर्माण नहीं हो पा रहा है तो पुन: कारण दर्शाते हुए दूसरे स्थान पर योजना के चयन को लेकर ग्राम सभा करानी होगी और ग्राम सभा के माध्यम से चयनित नये स्थल का रिपोर्ट अभिलेख में लगानी होगी. परंतु भुआ के जमीन पर कूप निर्माण के चयन मामले में प्रशासन ने मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाई है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी के मुताबिक योजना का चयन ग्राम सभा के माध्यम से भुआ के जमीन पर तो की गयी है, परंतु भुआ के जमीन पर कुआं का निर्माण नहीं करा कर उनके रिश्तेदार के जमीन पर कुआं का निर्माण करा दिया गया है. यहां सवाल यह उठता है कि जब मनरेगा एक्ट के तहत केवल ग्राम सभा के माध्यम से ही योजना स्थल का चयन किया जाना है तो किन परिस्थिति में बिना कारण दर्शाये या फिर बिना ग्राम सभा के सहमति से ही योजना का स्थल को बदल दिया गया
.
पहला मामला नहीं है भुआ के जमीन से कुआं की चोरी का
सदर प्रखंड के केवल नौरोत्तमपुर पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हुए गड़बड़ी की पुष्टि इसी बात से होती है कि भुआ की जमीन से कुएं की चोरी इस पंचायत का पहला मामला नहीं है. उपरोक्त पंचायत के केवल बनबिक्रमपुर में ही बने कुआं, डोभा व मोरम मिट्टी कार्य को देख कर ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. उपरोक्त पंचायत में मनरेगा योजना में हुए गड़बड़ी मामले की यदि निष्पक्षता जांच करायी जाय तो निश्चित तौर पर कई बड़े घोटाले भी उजागर होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola