प्रखंड स्तर तक संगठन को बनायें मजबूत

Updated at : 22 Aug 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तर तक संगठन को बनायें मजबूत

आजसू महिला मोरचा के संप प्रभारी ने कहा पाकुड़ : आजसू महिला मोरचा के केंद्र अध्यक्ष वायलट कश्यप एवं संताल परगना प्रभारी जोबा रानी पाल रविवार को पाकुड़ पहुंची. परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता महिला मोरचा के प्रभारी शबिना अंसारी ने की. इसमें महिला मोरचा को मजबूत व जिले के सभी […]

विज्ञापन

आजसू महिला मोरचा के संप प्रभारी ने कहा

पाकुड़ : आजसू महिला मोरचा के केंद्र अध्यक्ष वायलट कश्यप एवं संताल परगना प्रभारी जोबा रानी पाल रविवार को पाकुड़ पहुंची. परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता महिला मोरचा के प्रभारी शबिना अंसारी ने की. इसमें महिला मोरचा को मजबूत व जिले के सभी प्रखंडों में विस्तार करने व छह प्रखंडों में संयोजक बनाने को लेकर चर्चा की गई. केंद्र अध्यक्ष वायलट कश्यप ने कहा कि आगामी 24 अगस्त को होने वाले महिला मोरचा का अधिवेशन दुमका में होगा.
जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे. उन्होंने कहा कि आगामी 26 अगस्त को साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में पार्टी के केंद्र अध्यक्ष सुदेश महतो पहुंचेगे. इसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं को भोगनाडीह पहुंचने का निर्देश दिया. मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अख्तर आलम, अजय कुमार सिंह, राहुल साहा, रोहित भगत, सात्विक भगत, कलावती, फैमिला हांसदा, सुनील सोरेन, जितेंद्र महतो, मुमताकिम आलम सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola