व्यवसायी व महिला से छिनतई मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली

Updated at : 22 Aug 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी व महिला से छिनतई मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली

पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ पर विगत 29 जून की देर शाम सीतपहाड़ी के समीप पत्थर व्यवसायी विभाष मिश्रा के हुए छिनतई मामले में पुलिस का हाथ अब भी खाली है. वहीं हिरणपुर थाना क्षेत्र के ही मुख्य बाजार से दिन-दहाड़े एक महिला से हुए 40 हजार की छिनतई मामले में […]

विज्ञापन

पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-कोटालपोखर मुख्य पथ पर विगत 29 जून की देर शाम सीतपहाड़ी के समीप पत्थर व्यवसायी विभाष मिश्रा के हुए छिनतई मामले में पुलिस का हाथ अब भी खाली है. वहीं हिरणपुर थाना क्षेत्र के ही मुख्य बाजार से दिन-दहाड़े एक महिला से हुए 40 हजार की छिनतई मामले में भी पुलिस को अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस अब भी उपरोक्त दोनों अापराधिक मामलों में अंधेरे में ही तीर चला रही है.

अब तक पुलिस द्वारा की गयी दर्जनों स्थान पर छापेमारी के बाद भी पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल पाया है. जिससे पुलिस उपरोक्त मामले का खुलासा कर सके. हालांकि पुलिस अब भी यही दावा कर रही है कि जल्द ही दोनों मामले का खुलासा पुलिस करेगी.

क्या कहते हैं पदाधिकारी
उपरोक्त दोनों मामले में पुलिस अपना काम कर रही है. कई जगह छापेमारी भी की जा रही है. जल्द ही पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.
संतोष कुमार, एसडीपीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola