ग्रामीणों ने स्कूल भवन तोड़े जाने का किया विरोध

Updated at : 01 Aug 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्कूल भवन तोड़े जाने का किया विरोध

उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगुड़िया का मामला प्रधानाध्यापक पर लगाया मजबूत कमरा तोड़ने का आरोप सीओ व बीइइओ से शिकायत कर जांच की उठायी मांग पाकुड़िया : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगुड़िया के एक मजबूत कमरे को विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल वासेत द्वारा रविवार को जेसीबी से तोड़वाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगुड़िया का मामला

प्रधानाध्यापक पर लगाया मजबूत कमरा तोड़ने का आरोप
सीओ व बीइइओ से शिकायत कर जांच की उठायी मांग
पाकुड़िया : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगुड़िया के एक मजबूत कमरे को विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल वासेत द्वारा रविवार को जेसीबी से तोड़वाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और भवन तोड़ने का विरोध किया. पंचायत समिति सदस्य अनिल हांसदा, ग्रामीण मोतीलाल मरांडी, ईश्वर हेंब्रम, गणेश राय, सुरेश प्रसाद साह, अभिमन राय, बाबु राय आदि ने बताया कि भवन पूरी तरह ठीक है,
फिर भी इसे तोड़ा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना था कि अगर भवन निर्माण कराया जाना है तो खाली पड़ी जमीन पर कराया जाये. ग्रामीणों ने विरोध करते कार्य को रोक दिया और इसकी लिखित शिकायत अंचलाधिकारी एवं बीइइओ से करते हुए जांच की मांग की. बीपीओ बिरनाल सोरेन ने बताया कि प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद ही किसी भवन को तोड़ा जा सकता है. वहीं प्रधानाध्यापक अब्दुल वासेत ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर भवन को तोड़ा गया है. भवन पूरी तरह जर्जर था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola