कोर्ट एवं आम लोगों के बीच की कड़ी है पीएलवी

Updated at : 01 Aug 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट एवं आम लोगों के बीच की कड़ी है पीएलवी

सिविल कोर्ट के न्याय सदन में हुआ आयोजन पाकुड़ : सिविल कोर्ट के न्याय सदन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएस यादव द्वारा पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वोलेंटियर का स्कील डेवलप करने के उद्देश्य से ओरियेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार ने […]

विज्ञापन

सिविल कोर्ट के न्याय सदन में हुआ आयोजन

पाकुड़ : सिविल कोर्ट के न्याय सदन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एसएस यादव द्वारा पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वोलेंटियर का स्कील डेवलप करने के उद्देश्य से ओरियेंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार ने ओरियेंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा लीगल वोलेंटियर को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि पारा लीगल वोलेंटियर एक ऐसी निकाय और संस्था बन गयी है, जो न्यायालय एवं आम लोगों के बीच की कड़ी है.

जो कानून के संबंध में विभिन्न पहलुओं के बारे में आम लोगों तक पहुंचाती है. वैसे पीड़ित लोग, जिन्हें समुचित कानूनी जानकारी नहीं हो, जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें सारी बातों से अवगत कराना एवं उनके कर्तव्य व अधिकार के बारे में बताना. साथ ही जो लोग अशिक्षित हैं, उन्हें भी समुचित कानून व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए वे अग्रतर कार्य करते हैं. पैनल अधिवक्ता को बताया कि जब भी कोई मामला उनके समक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के ओर से बचाव या पीड़ित पक्षकार की ओर से भेजा जाता है, तो वैसे मामलों पर गहन अध्ययन कर एवं विभिन्न कानून पर विचारोपरांत अपने कर्तव्यों को समझते हुए सही तरीके से बचाव किया जाना चाहिए.

बताया कि वैसे कैदी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो अपना बचाव करने या न्याय शुल्क देने में सक्षम नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से न्याय शुल्क एवं सरकार के खर्च पर वकील सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. ताकि वे भी अपना अधिकार पाने से वंचित न हों. प्राधिकार के सचिव ने अपने विचार रखते हुए विशेष कर पारा लीगल वोलेंटियर को बताया कि वे लोगों के बीच जा कर अपने कर्तव्य को समझते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता की भांति लोगों की समस्याओं को न्यायालय तक लाने में पूरी कोशिश करे, तभी जा कर लोगों को सही न्याय मिल सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola