मौसीबाड़ी से वापस लौटे भगवान जगन्नाथ, उल्टी रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 15 Jul 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
मौसीबाड़ी से वापस लौटे भगवान जगन्नाथ, उल्टी रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के राजबाड़ी मैदान से गुरुवार को उल्टा रथ यात्रा निकाली गयी. राजबाड़ी के कुल देवता मदन मोहन स्वामी एवं देवी सुभद्रा शाही रथ पर बैठ कर आठ दिन बाद अपने मौसी बाड़ी से वापस लौटी. इस श्रद्धालुओं द्वारा गोटा पान, सुपाड़ी आदि का चढ़ावा भी चढ़ाया गया. रथ यात्रा में हजारों […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के राजबाड़ी मैदान से गुरुवार को उल्टा रथ यात्रा निकाली गयी. राजबाड़ी के कुल देवता मदन मोहन स्वामी एवं देवी सुभद्रा शाही रथ पर बैठ कर आठ दिन बाद अपने मौसी बाड़ी से वापस लौटी. इस श्रद्धालुओं द्वारा गोटा पान, सुपाड़ी आदि का चढ़ावा भी चढ़ाया गया. रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और रथ को खींचा. रथ यात्रा के मौके पर सुबह से ही जिला मुख्यालय के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं रथ

यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचने लगे थे. निकाली गयी रथ यात्रा राजापाडा, हाटपाडा, भगतपाडा, बिल्टु स्कुल होते हुए वापस राजापाडा मैदान पहुंची. रथ यात्रा के मौके पर नगर थाना के निकट स्थित रथ मेला मैदान में आयोजित मेला में लोगों की काफी भीड देखी गई. मेला देखने के लिए पाकुड जिले के अलावे साहेबगंज जिले के कोटालपोखर, बरहरवा, पश्चिम बंगाल के धुलियान, राजग्राम, मुरारोई, नलहटी, रामपुरहाट आदि स्थानों से श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे.

मेले में लगी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीददारी की. बच्चे मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाते दिखे. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola