पाकुड़ में जाकिर नाइक के समर्थन में निकाला जुलूस

Updated at : 14 Jul 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में जाकिर नाइक के समर्थन में निकाला जुलूस

पाकुड़ : पॉपुलर फ्रंट ऑॅफ इंडिया, पाकुड़ इकाई ने बुधवार को इसलामिक स्कॉलर डॉ जाकिर नाइक एवं एमआइएम के नेता सह सांसद मो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मीडिया ट्रायल के विरोध में सड़क पर जुलूस निकाला. फ्रंट के राज्य अध्यक्ष मौलवी हंजला शेख के नेतृत्व में निकाले गये इस जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पॉपुलर फ्रंट ऑॅफ इंडिया, पाकुड़ इकाई ने बुधवार को इसलामिक स्कॉलर डॉ जाकिर नाइक एवं एमआइएम के नेता सह सांसद मो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मीडिया ट्रायल के विरोध में सड़क पर जुलूस निकाला.

फ्रंट के राज्य अध्यक्ष मौलवी हंजला शेख के नेतृत्व में निकाले गये इस जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार व जांच एजेंसी द्वारा दिये गये बयान को बेबुनियाद बताया. इधर सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से जुलूस में शामिल करीब 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बताया कि जुलूस की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गयी थी.
इसको लेकर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.
वहीं प्रशासन द्वारा पॉपुलर फ्रंट इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा बिना सूचना निकाले गये जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये. पूरे शहर में पुलिस गश्ती दल तैनात कर दी गयी. जुलूस की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी एसडीओ अरविंद कुमार लाल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ले रहे थे. मौके पर हबीबुर रहमान, अब्दुल वदूद सहित अन्य शामिल थे.
सड़क पर उतरे पॉपुलर फ्रंट के कार्यकर्ता
सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार व जांच एजेंसी के बयान को बेबुनियाद बताया
जाकिर और ओवैसी के मीडिया ट्रायल का विरोध
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola