पाकुड़ में सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्ची की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 03 Jul 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्ची की मौत, विरोध में सड़क जाम

पाकुड़/हिरणपुर : महेशपुर पथ पर शिवतल्ला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुई पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों से शनिवार को सड़क जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल चालक काफी तेजी गति में पाकुड़ से महेशपुर की ओर जा रहा था. इस बीच सड़क किनारे […]

विज्ञापन

पाकुड़/हिरणपुर : महेशपुर पथ पर शिवतल्ला गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुई पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों से शनिवार को सड़क जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल चालक काफी तेजी गति में पाकुड़ से महेशपुर की ओर जा रहा था. इस बीच सड़क किनारे खेल रही शिवतल्ला निवासी बिहारी मुर्मू की 5 वर्षीय पुत्री को धक्का मार दिया. इससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी.

घटना के बाद खदेड़ रहे ग्रामीणों को देखकर चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गया. इधर परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. जहां इलाज के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. इधर घटना को लेकर गुस्साये लोगों ने शनिवार को उपरोक्त सड़क को जाम कर दिया. बाद में मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया. लगभग तीन घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ.

इस बीच सड़क के दोनों किनारे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गयी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाना ले आयी है. पुलिस घटना को लकर थाना में मामला दर्ज कर छान-बीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola