बीइइओ ने स्कूल में पौधारोपण का दिया निर्देश
Updated at : 03 Jul 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

मध्य विद्यालय धनुषपूजा में हुई मासिक बैठक पाकुड़ : मध्य विद्यालय धनुष पूजा में मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीइइओ रामनरेश राम ने की. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन योजना की रिर्पोट एसएमएस के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया. बैठक में सभी बच्चों का बैंक खाता आधार से जोड़ने एवं पौधारोपण […]
विज्ञापन
मध्य विद्यालय धनुषपूजा में हुई मासिक बैठक
पाकुड़ : मध्य विद्यालय धनुष पूजा में मासिक समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीइइओ रामनरेश राम ने की. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन योजना की रिर्पोट एसएमएस के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया. बैठक में सभी बच्चों का बैंक खाता आधार से जोड़ने एवं पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षा के लिए स्कूलों में लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण करना है. मौके पर बीपीओ गणेश प्रसाद भगत, शिक्षक संघ के गोपाल प्रसाद सिंह, अमृत ओझा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




