संस्थागत प्रसव व टीकाकरण पर दें जोर
Updated at : 02 Jun 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड़: सिविल सर्जन कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को की गयी. जिसमें मुख्य रूप से बीटीटी व एसटीटी उपस्थित थे. सिविल सर्जन डॉ एनके मेहरा की अध्यक्षता में हुए उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. साथ ही सहिया को मिलने वाली विभिन्न प्रोत्साहन राशि की भी […]
विज्ञापन
पाकुड़: सिविल सर्जन कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को की गयी. जिसमें मुख्य रूप से बीटीटी व एसटीटी उपस्थित थे. सिविल सर्जन डॉ एनके मेहरा की अध्यक्षता में हुए उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. साथ ही सहिया को मिलने वाली विभिन्न प्रोत्साहन राशि की भी चर्चा की गयी.
बैठक में जून में विशेष कर संस्थागत प्रसव व टीकाकरण पर जोर देने का निर्देश दिया गया. वहीं सहिया प्रशिक्षण मॉड्यूल आठ बी को प्रारंभ करने की चर्चा की गयी. साथ ही जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने एवं लाभुकों को अत्यधिक सुविधा समय पर मुहैया कराये जाने का भी निर्देश सीएस द्वारा दिया गया. साथ ही सीएस श्री मेहरा ने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीटीटी, एसटीटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




