खदान से मिला लापता युवक का शव
Updated at : 01 Jun 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को खदान स्थित पानी में तैरता मिला शव पाकुड़ : नगर थाना के गोकुलपुर प्रधान टोला निवासी मुन्ना तुरी (26) का शव मंगलवार को गांव के बंद खदान से बरामद हो गया है. वह तीन दिन पूर्व स्नान करने की बात कह कर घर से निकला था. ग्रामीणों के मुताबिक वह बीते रविवार को […]
विज्ञापन
मंगलवार को खदान स्थित पानी में तैरता मिला शव
पाकुड़ : नगर थाना के गोकुलपुर प्रधान टोला निवासी मुन्ना तुरी (26) का शव मंगलवार को गांव के बंद खदान से बरामद हो गया है. वह तीन दिन पूर्व स्नान करने की बात कह कर घर से निकला था. ग्रामीणों के मुताबिक वह बीते रविवार को स्नान करने के लिए गांव के पास एक खदान में गया था.
मंगलवार की सुबह को ग्रामीण शौच के लिए खदान गये तो शव पानी में तैरता हुआ मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. नगर थाना के एएसआइ मोहन दास ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनजोड़ी भेज दिया. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




