हिरणपुर लैंप्स से 80 किसानों ने लिया धान का बीज

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 03 Jun 2025 6:46 PM

विज्ञापन

हिरणपुर. लैंप्स परिसर हिरणपुर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज वितरण किया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. लैंप्स परिसर हिरणपुर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज वितरण किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इशहाक अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद कुल आठ किसानों के बीच धान का बीज बांटा गया. लैंप्स सचिव लखन कुमार ने बताया किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 19 रुपये 50 पैसे किलो की दर से धान का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस लैंप्स में 25 केजी बोरे के 400 पीस पैकेट धान का बीज उपलब्ध कराया गया है. पहले दिन 80 किसानों ने धान के बीज की खरीदारी की. बीडीओ ने बताया कि समय पर किसानों को बीज उपलब्ध होने से खेती में लाभ मिलेगा. इधर, 20 सूत्री अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने समय पर बीज उपलब्ध कराया है. इससे किसानों को लाभ होगा. मौके पर डीसीओ चंद्रजीत खलगो, बीसीओ मोहन कुमार, बीएओ सूर्या मालतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola