स्कॉर्पियो के ठोकर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

Updated at : 25 Apr 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के ठोकर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित टिन बंगला के समीप एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो (जेएच 16बी/3746) की ठोकर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर सब स्टेशन को दी. सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मी ने शहर के बिजली आपूर्ति ठप कर दी. इसमें किसी प्रकार नुकसान नहीं हुआ […]

विज्ञापन

पाकुड़ : हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य पथ स्थित टिन बंगला के समीप एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियो (जेएच 16बी/3746) की ठोकर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पावर सब स्टेशन को दी. सूचना मिलने के बाद विद्युत कर्मी ने शहर के बिजली आपूर्ति ठप कर दी. इसमें किसी प्रकार नुकसान नहीं हुआ है. वहीं वाहन चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया. स्कॉर्पियो जिसे उक्त पोल क्षतिग्रस्त हो गया.

नगर थाना के एएसआइ एनके सिंह व विद्युत विभाग के कनीय अभियंता स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. कनीय अभियंता ज्ञान चंद्र की देखरेख में बिजली कर्मी ने पोल मरम्मत का काम शुरू किया. इस बाबत कनीय ने वाहन चालक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola