मारबल लगाने के क्रम में करंट लगने से मजदूर की मौत

Updated at : 22 Apr 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
मारबल लगाने के क्रम में करंट लगने से मजदूर की मौत

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र बगानपाडा नयाटोला में गुरुवार को घर में काम कर रहे मजूूदर की करंट लगने से मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अदितनगर निवासी फहाद हुसैन (18) सहित अन्य तीन मजदूर बागानपाडा के नयाटोला में नागनी नामक एक महिला […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र बगानपाडा नयाटोला में गुरुवार को घर में काम कर रहे मजूूदर की करंट लगने से मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुर्शिदाबाद जिला के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के अदितनगर निवासी फहाद हुसैन (18) सहित अन्य तीन मजदूर बागानपाडा के नयाटोला में नागनी नामक एक महिला के घर में मारबल लगाने का काम कर रहा था. इसी क्रम में मारबल मशीन पर लगे तार की चपेट में आने से मृतक घायल हो गया.

उक्त घर में कार्य कर रहे मजूदरों ने मृतक को आनन-फानन में सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भरती कराया. जहां ईलाज कर रहे डॉक्टरों ने फहाद को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई शिवाजी सरदार व जेएन सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे. मामले को लेकर मृतक के बडे भाई असगर हुसैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola