जायेगा.हाई टेंशन तार के चपेट में आने से मवेशी की मौत

Updated at : 18 Apr 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
जायेगा.हाई टेंशन तार के चपेट में आने से मवेशी की मौत

महेशपुर : प्रखंड के पलसा पंचायत अंतर्गत बोढ़ा गांव में रविवार दिन के करीब साढ़े तीन बजे, गेहूं की फसल कटे खाली पड़े खेत में गिरे विद्युत के 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बैल तथा एक गाय, कुल तीन मवेशियों की मौत हो गयी. मरे तीनों मवेशी बोढ़ा गांव के […]

विज्ञापन

महेशपुर : प्रखंड के पलसा पंचायत अंतर्गत बोढ़ा गांव में रविवार दिन के करीब साढ़े तीन बजे, गेहूं की फसल कटे खाली पड़े खेत में गिरे विद्युत के 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बैल तथा एक गाय, कुल तीन मवेशियों की मौत हो गयी. मरे तीनों मवेशी बोढ़ा गांव के अभय माल के हैं.

परिवार के छः लोगों के भरण -पोषण का एकमात्र जरिया तीनों मवेशी थे . विभागीय लापरवाही से तीनों मवेशी की मौत होने से अभय माल के समक्ष परिवार चलाने की चिंता सताने लगी है.घटना स्थल पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि, तीनों मवेशियों की कीमत लगभग 70 हजार रूपए है. इस संबंध में बोढ़ा गांव के लोगों ने विद्युत विभाग तथा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola